सिंघम 2 अजय देवगन को काफी उम्मीदें

सिंघम रिटर्न की शूटिंग जारी है. इस फिल्म को लेकर अजय देवगन काफी उत्साहित हैं. उनका मानना है कि यह फिल्‍म सिंघम की तरह ही हिट रहेगी. इस फिल्‍म के बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा है यह अबतक की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म है. यह 2011 की हिट फिल्‍म सिंघम का सिक्वल है. इस […]

सिंघम रिटर्न की शूटिंग जारी है. इस फिल्म को लेकर अजय देवगन काफी उत्साहित हैं. उनका मानना है कि यह फिल्‍म सिंघम की तरह ही हिट रहेगी.

इस फिल्‍म के बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा है यह अबतक की सबसे अच्छी एक्शन फिल्म है. यह 2011 की हिट फिल्‍म सिंघम का सिक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर खान नजर आयेंगी.


इस फिल्म को ज्यादातर गोवा में शूट किया गया है अब इसकी शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है. बताया जा रहा है कि इसे अंतिम रुप हैदराबाद में रामू जी फिल्म सिटी में दिया जायेगा. रामू जी फिल्‍म सिटी काफी बड़ा है. इसमें पहले भी रोहित शेट्टी ने अपने कई फिल्मों की शूटिंग इस स्टूडियो में की है.यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी है. यह अगले साल अगस्त में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >