सलमान खान ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस, भाईयों संग जमकर नाचे, VIDEO

सलमान खान इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. साथ ही 27 दिसंबर को दबंग खान अपना जन्‍मदिन मनाने वाले हैं. इससे पहले सलमान ने अपनी फैमिली के साथ जमकर क्रिसमस सेलीब्रेट‍‍ […]

सलमान खान इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी भी मुख्‍य भूमिका में हैं. साथ ही 27 दिसंबर को दबंग खान अपना जन्‍मदिन मनाने वाले हैं. इससे पहले सलमान ने अपनी फैमिली के साथ जमकर क्रिसमस सेलीब्रेट‍‍ किया. सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने दोनों भाईयों सोहेल खान और अरबाज खान के डांस करते दिख रहे हैं. इसके बाद आयुष शर्मा उन्‍हें ज्‍वाइन करते हैं.

वीडियो में तीनों भाई डीजे पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में खान ब्रदर्स की बॉन्डिंग साफ देखी जा रही है. तीनों बिंदास डांस कर रहे हैं, इसके बाद सोहेल खान आयुष शर्मा को डांस करने के लिए डीजे पर बुलाते हैं.

इस पार्टी में बॉलीवुड की भी चर्चित हस्तियां शामिल हुई. करण जौहर, कैटरीना कैफ, तुषार कपूर, सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा, अर्पिता के पति आयुष शर्मा, सुनील ग्रोवर, शाहरुख खान के बेटे अबराम और अमृता अरोड़ा समेत कई सेलेब्‍स मौजूद थे. वीडियो से साफ है कि सलमान ने जमकर फैमिली के साथ क्रिसमस इंज्‍वॉय किया.

https://www.instagram.com/p/Br0PltihvGt/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

सलमान के फैंस बेसब्री से सलमान खान के जन्‍मदिन का इंतजार कर रहे हैं. भाईजान 27 दिसंबर को अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान पनवेल स्थित फार्महाउस में मनायेंगे.

https://www.instagram.com/p/Br0qbLjg-ed/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

‘सुल्‍तान’ एक्‍टर का बर्थडे बैश एक दिन पहले यानि 26 दिसंबर से शुरू होकर बर्थडे वाले दिन खत्‍म होगा. पार्टी में उनके करीबी दोस्‍त और परिवारवाले ही शामिल होंगे. खबरें तो यह भी है कि सलमान इस साल न्‍यू ईयर भी अपनी फैमिली के साथ सेलीब्रेट करनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >