सुष्मिता सेन ने शेयर की ब्‍वॉयफ्रेंड की तसवीर, लिखा ये रोमांटिक कैप्‍शन

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें है सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वे रोहमन संग तसवीरें भी शेयर करती रहती हैं. शिल्‍पा शेट्टी की प्री-दीवाली पार्टी में सुष्मिता रोहमन का हाथ थामे पहुंची थीं. वहीं दिवाली के […]

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें है सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वे रोहमन संग तसवीरें भी शेयर करती रहती हैं. शिल्‍पा शेट्टी की प्री-दीवाली पार्टी में सुष्मिता रोहमन का हाथ थामे पहुंची थीं. वहीं दिवाली के मौके पर सुष्मिता और रोहमन की रोमांटिक तसवीरें सामने आने के बाद कयास लगाये जाने लगे कि पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. अब अभिनेत्री ने ब्‍वॉयफ्रेंड की एक तसवीर शेयर की है.

इस तसवीर में रोहमन काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ जब हम अपने भूतकाल और भविष्य को छोड़ देते हैं तो वर्तमान हमारे सामने होता है. मैं देख रही हूं कि तुम मुझे देख रहे हो.’

दोनों का प्यार चरम पर है और सुष्मिता इसे किसी से भी नहीं छिपा रही हैं. कुछ दिनों पहले भी सुष्मिता ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर रोहमन की फोटो शेयर करते हुए एक प्‍यार भरा कैप्‍शन लिखा था. वहीं सुष्मिता के बर्थडे पर रोहमन ने एक खास तसवीर शेयर करते हुए अपने प्‍यार का इजहार किया था.

हालां‍कि रोहमन संग शादी की अफवाहों का जवाब देते हुए सुष्मिता ने एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा था,’ जब दुनिया कयास लगाती है तो मैं ट्रेन होती हूं. यह सब गॉसिप बेकार है. अभी शादी का इरादा नही है. मैं जीवन के साथ अभी रोहमानसिंग ( रोहमन और रोमांस को मिला कर) कर रही हूं. मुझे जो कहना था मैं कह चुकी. अपना सच बता रही हूं. आप सभी को ढेर सारा प्‍यार.’

सुष्मिता और रोहमन पिछले दो म‍हीने से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात एक फैशन इव���ंट के दौरान हुई थी. दोनों को एकदूसरे का साथ अच्‍छा लगता है. रोहमन ने सुष्मिता को प्रपोज किया है और वो भी इसके लिए तैयार हो गईं हैं.

यहां भी पढ़ें : PHOTOS: जब ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन संग पब्लिकली इस अंदाज में नजर आईं सुष्मिता सेन

बता दें कि रोहमन शॉल सुपरमॉडल हैं और दिल्‍ली के रहनेवाले हैं. सुष्मिता और रोहमन में तक़रीबन 15 साल का अंतर है. सुष्मिता 42 वर्ष की हैं जबकि रोहामन 27 साल के हैं.

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है. उनकी दो बेटियों के नाम रिनी और अलिसाह हैं. वे फिल्‍मों से दूर हैं और बेटियों के साथ पूरा समय बिता रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >