रजनीकांत की फिल्म ‘2.0'' रिलीज होने पर प्रशंसकों ने ऐसे मनाया जश्‍न

मुंबई : रजनीकांत की फिल्म ‘2.0′ गुरुवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और हमेशा की तरह इस अवसर पर उनके प्रशंसक काफी उत्साह में नजर आए. प्रशंसक ‘2.0′ फिल्म को देखने के लिए तड़के 3.30 बजे ही यहां भारी संख्या में एकत्र हो गये और सुपरस्टार के प्रति अपने प्यार का इजहार किया. नवी मुंबई […]

मुंबई : रजनीकांत की फिल्म ‘2.0′ गुरुवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और हमेशा की तरह इस अवसर पर उनके प्रशंसक काफी उत्साह में नजर आए. प्रशंसक ‘2.0′ फिल्म को देखने के लिए तड़के 3.30 बजे ही यहां भारी संख्या में एकत्र हो गये और सुपरस्टार के प्रति अपने प्यार का इजहार किया. नवी मुंबई और विरार जैसे दूर के क्षेत्रों से आए प्रशंसकों ने पर्दे पर अपने थलैवर को देखने से पहले आरती उतारी.

रजनी फैंस वेलफेयर एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रमुख थलपथी एसके अथिमूलम ने कहा कि संगठन की योजना रजनीकांत की अन्य फिल्मों की तरह फिल्म के प्रदर्शन को एक बड़ा समारोह बनाने की है.

आईमैक्स वडाला में रजनीकांत के प्रशंसकों ने एक रथयात्रा निकाली जिसमें मेगास्टार की तस्वीर लगी थी. सुबह छह बजे के शो से पहले प्रशंसकों ने रजनीकांत के 69 फुट लंबे कट-आउट का ‘अभिषेक’ किया. यह एक ऐसी परंपरा है जो उनके प्रशंसक वर्षों से करते आ रहे हैं. शंकर के निर्देशन में बनी ‘2.0′ फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >