मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान ने कहा है कि वह गुजरे जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान के बहुत बड़े प्रशसंक हैं. अपनी आगामी फिल्म किक का ट्रेलर लांच करने आए 48 वर्षीय अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, मैं हमेशा ही जीनत अमानजी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और आज भी मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. यदि कोई उनका स्थान ले सकती है तो वह जैकलीन फर्नांडीस हैं.
किक फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन हैं. निर्माता साजिद नाडियावाला द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म है. उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, मैंने ऐसे अभिनेत्रियों के साथ कभी काम नहीं किया जो नखरे दिखाती हैं..
