”मोतीचूर चकनाचूर” के सेट पर नवाज से यह चीज सीख रही हैं अतिया शेट्टी

मुंबई : नवोदित फिल्म अभिनेत्री अतिया शेट्टी का कहना है कि फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में अपने सह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय को काफी गौर से देख रही हैं और इससे उनको काफी चीजें सीखने को मिली. इस विचित्र वेडिंग कॉमेडी फिल्म के जरिये नवाजुद्दीन और अतिया की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी. […]

मुंबई : नवोदित फिल्म अभिनेत्री अतिया शेट्टी का कहना है कि फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में अपने सह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय को काफी गौर से देख रही हैं और इससे उनको काफी चीजें सीखने को मिली.

इस विचित्र वेडिंग कॉमेडी फिल्म के जरिये नवाजुद्दीन और अतिया की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी. अतिया ने बताया, मैं पहली बार उनके (नवाजुद्दीन) जैसे बहुमुखी अभिनेता के साथ हूं.

शूटिंग के दौरान मैं नवाज सर समेत फिल्म के सभी कलाकारों से काफी कुछ सीख रही हूं. नवाज सर अविश्वसनीय हैं. ‘हीरो’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इस अभिनेत्री ने कहा कि वह पहली बार महिला निर्देशक देबमित्रा हासन के साथ काम करके भी उतनी ही खुश हैं. फिल्म की टीम ने भोपाल में शूटिंग शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >