VIDEO: 15 साल छोटे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे अपने 15 साल छोटे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर चर्चा में हैं. इनदिनों वे पूरा समय दोनों बेटियों और रोहमन के साथ बिता रही हैं. सुष्मिता अक्‍सर अपनी बेटियों के साथ मस्‍ती करते हुए वीडियो शेयर करती हैं लेकिन अब वे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ भी […]

सुष्मिता सेन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वे अपने 15 साल छोटे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर चर्चा में हैं. इनदिनों वे पूरा समय दोनों बेटियों और रोहमन के साथ बिता रही हैं. सुष्मिता अक्‍सर अपनी बेटियों के साथ मस्‍ती करते हुए वीडियो शेयर करती हैं लेकिन अब वे ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन के साथ भी जमकर वीडियो शेयर कर रही हैं. दीवाली के मौके पर सुष्मिता ने तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वे रोहमन के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं.उनकी दोनों बेटियां भी उनके साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं.

इस तसवीर में सुष्मिता और रोहमन की कैमेस्‍ट्री बेहद खूबसूरत लग रही है. बता दें कि रोहमन शोल सुपरमॉडल हैं. सुष्मिता और रोहमन में तक़रीबन 15 साल का अंतर है. सुष्मिता 42 वर्ष की हैं जबकि रोहामन 27 साल के हैं.

https://www.instagram.com/p/Bp2dQe_H0lZ/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

दी‍वाली के मौके पर सुष्मिता सेन कुछ वीडियोज भी शेयर किये हैं जिसमें उनकी दोनों बेटियां डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो में रोहमन भी नजर आ रहे हैं. सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है. उनकी दो बेटियों के नाम रिनी और अलिसाह हैं. वे फिल्‍मों से दूर हैं और बेटियों के साथ पूरा समय बितारही हैं.

https://www.instagram.com/p/Bp2bmnTHhR3/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
https://www.instagram.com/p/Bp2gU0Qn07D/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

भारत के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज रखने वाली सुष्मिता सेन पहली शख्स हैं. सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को को हुआ. उन्होंने महज 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया. मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता ने अपना करियर बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में शुरू किया. सुष्मिता ने 1996 की फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. ‘बीवी नंबर 1’, ‘मैं हूं न’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘फिलहाल’, बंगाली फिल्म ‘निर्बाक’ उनकी चर्चित फिल्में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >