बॉलीवुड में वापसी करेंगी सुष्मिता सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इनदिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. कभी बेटियों के साथ ट्रिप पर जाती हैं तो कभी उन्हें एक्सरसाइज करना सिखाती हैं साथ ही वो खुद की बॉडी पर ध्यान दे रही हैं. अक्सर वो अपनी फोटोस शेयर करती रहती हैं जिसमें उन्होंने अपनी मेंटेन बॉडी बतायी है. […]

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इनदिनों अपनी फैमिली के साथ टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. कभी बेटियों के साथ ट्रिप पर जाती हैं तो कभी उन्हें एक्सरसाइज करना सिखाती हैं साथ ही वो खुद की बॉडी पर ध्यान दे रही हैं. अक्सर वो अपनी फोटोस शेयर करती रहती हैं जिसमें उन्होंने अपनी मेंटेन बॉडी बतायी है. इसके अलावा उनसे जुड़ी एक और खबर आयी है जिसके बारे में हम बताने जा रहे हैं. दरअसल, कुछ समय से सुष्मिता बॉलीवुड से दूर हैं और उनके आने के कोई चांस भी नहीं थे. लेकिन अब खबर आई है हो सकता है वो फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर लें.

सुष्मिता को आखिरी बार 2010 में अनीस बज़्मी की फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ और मुदस्सिर अज़ीज़ की फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ में नजर आई थीं और अब वो अपनी 43 की उम्र में वापसी कर रही हैं. इस पर एक सूत्र का कहना है कि दो स्टोरीज हैं जिनमें सुष नज़र आने वाली हैं.

एक फिल्म में तो वो पुलिस वाली का रोल निभाने वाली हैं जो मध्य प्रदेश की स्टोरी होगी. सुष ने 2003 में फिल्म ‘समय’ में एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था. इस बार भी वो कुछ अलग ही करना चाहते हैं. इसके अलावा सुष ने आखिरी जो भी फिल्म दी फ्लॉप रही हैं लेकिन अब वो कुछ अलग करना चाहती हैं और इसी के साथ वो वापसी भी करने वाली हैं. तो देखते हैं सुष्मिता मध्यप्रदेश की स्टोरी के अलावा और किस फिल्म में नजर आने वाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >