फिल्मों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शुरू किया ये काम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में चल रही हैं. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आयी है. फिल्मों में अदाकारी और फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब एक इन्वेस्टर भी बन गई हैं. जी […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में चल रही हैं. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आयी है. फिल्मों में अदाकारी और फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब एक इन्वेस्टर भी बन गई हैं. जी हां प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक टेक स्टार्टअप कंपनी में अपना पैसा इन्वेस्ट किया है. इस कंपनी का नाम होलबरटन स्कूल बताया जा रहा है, जहां कोडिंग की जाती है और साथ ही ये कंपनी पढ़ाई के बहुत सारे एप भी बनाती है.

इसी के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बमबल नाम की कंपनी में भी पैसा इन्वेस्ट किया है. इस कंपनी का एक डेटिंग एप है. इस खबर को ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा मेरे लिए एक नया पढ़ाव. बमबल और होलबरटन स्कूल में निवेश करके में बहुत उत्साहित हूं.

उन्‍होंने लिखा,’ मैं खुद को बहुत ही भाग्यशाली समझती हूं की मुझे इन दोनों कंपनियों में निवेश करने का मौका मिला यह टेक स्पेस में जेंडर डायवर्सिटी बढ़ाने के लिए कोशिश करेंगी और इसका आगे चलकर सोशल इम्पैक्ट देखा जा सकेगा.

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने 8.2 मिलियन निवेश किया है. इस निवेश के बाद वो बहुत जल्द शिक्षा को हर बच्चे तक ले जाने की कोशिश करेंगी. आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी नए काम कर रही हैं. जिस वजह से वो चर्चा में बनी रहती हैं. ऐसे में उनकी शादी की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं. माना जा रहा है निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी इस साल के अंत में भारत में ही शादी कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >