अभिषेक बच्‍चन को दी ”बड़ा पाव” बेचने की सलाह, अभिनेता ने दिया करारा जवाब

अभिषेक बच्चन ने 2 साल बाद फिल्म ‘मनमर्जियां’ से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही है. फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन के अलावा तापसी पन्‍नू भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म को नापसंद करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने इसकी असफलता की वजह अभिषेक बच्चन को बताया. इस […]

अभिषेक बच्चन ने 2 साल बाद फिल्म ‘मनमर्जियां’ से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही है. फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन के अलावा तापसी पन्‍नू भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्म को नापसंद करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने इसकी असफलता की वजह अभिषेक बच्चन को बताया. इस शख्स ने अभिषेक को बड़ापाव बेचने की तक ही सलाह दे डाली, जिसका अभिषेक ने विनम्रता से जवाब दिया.

डॉ. हर्षवर्धन काले नामक यूजर ने लिखा, मनमर्जियां ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जूनियर बच्चन में एक अच्छी फिल्म को फ्लॉप बनाने की शानदार क्षमता है. उनकी क्षमता की प्रशंसा करें बहुतों के पास ये नहीं है. अब भाई-भतीजावाद को खत्म करने का समय आ गया है.

स्टार किड्स को बड़ापाव बेचना शुरू कर देना चाहिए. स्त्री ने साबित किया है कि टैलेंट को याद किया जाता है. अपनी क्षमता पर उठे सवाल का अभिषेक ने शांति से जवाब दिया.

उन्होंने लिखा, पूरी इज्जत के साथ सर, मैं एक सम्मानित डॉक्टर से उम्मीद करता हूं कि आपने कुछ भी कहने से पहले सभी फैक्ट और फिगर्स खुद चेक कर लिए होंगे. मुझे आशा है कि यही आपन अपने मरीजों के साथ करते होंगे. कुछ भी ऐसा करने से पहले जो आपको शर्मिंदा कर दे फिल्म के अर्थशास्त्र को समझ लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >