लेट नाइट ऐश्वर्या संग फिल्में देखना पसंद करते हैं अभिषेक

परिवार के साथ समय बिताना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है. इससे हर तरह की निगेटिविटी को दूर रख पाता हूं. हमारी कोशिश होती है कि हमारा परिवार दिनभर में कम-से-कम एक टाइम साथ में बैठकर खाना खाएं, फिर चाहे वह बेक्रफास्ट हो, लंच हो या डिनर. इसके अलावा मुझे और ऐश्वर्या को लेट नाइट […]

परिवार के साथ समय बिताना मुझे सबसे ज्यादा खुशी देता है. इससे हर तरह की निगेटिविटी को दूर रख पाता हूं. हमारी कोशिश होती है कि हमारा परिवार दिनभर में कम-से-कम एक टाइम साथ में बैठकर खाना खाएं, फिर चाहे वह बेक्रफास्ट हो, लंच हो या डिनर. इसके अलावा मुझे और ऐश्वर्या को लेट नाइट फिल्में देखना बहुत पसंद है.
हम रात में सोने से पहले एक फिल्म साथ में जरूर देखते हैं. इसमें हर तरह की फिल्में होती हैं- कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर. हां, हॉरर फिल्मों से मैं बचता हूं. मैं हॉरर फिल्मों में एक्टिंग कर सकता हूं, लेकिन एक दर्शक के तौर पर उसे इंज्वॉय नहीं कर पाता . मुझे डर ज्यादा लगता है.
आगे अभिषेक कहते हैं, ऐश्वर्या हमारी बेटी अराध्या को एक नॉर्मल बचपन देने की कोशिश कर रही हैं. अराध्या यह समझती है कि उसके मम्मी-पापा एक्टर्स हैं और टीवी पर नजर आते हैं, लेकिन वह अभी यह नहीं जानती कि उसके दादा-दादी कितने मशहूर हैं. ऐश्वर्या पूरी कोशिश करती है कि उसे एक आम बचपन दिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >