फिल्मों से ब्रेक लेना और फिर वापसी करना अभिषेक बच्‍चन के साहस को दर्शाता है: तापसी

मुंबई : फिल्म से कुछ दिनों तक दूरी बनाए रखने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म ‘मनमर्जियां’ से वापसी कर रहे हैं और उनकी साथी कलाकार तापसी पन्नू ने अभिनेता के ब्रेक लेने के निर्णय को ‘बहादुरी और साहस से भरा’ करार दिया है. साल 2016 में ‘हाउसफुल 3′ प्रदर्शित होने के बाद अभिषेक ने […]

मुंबई : फिल्म से कुछ दिनों तक दूरी बनाए रखने के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म ‘मनमर्जियां’ से वापसी कर रहे हैं और उनकी साथी कलाकार तापसी पन्नू ने अभिनेता के ब्रेक लेने के निर्णय को ‘बहादुरी और साहस से भरा’ करार दिया है. साल 2016 में ‘हाउसफुल 3′ प्रदर्शित होने के बाद अभिषेक ने सिनेमा से ब्रेक ले लिया था क्योंकि वह अपने करियर का विश्लेषण और यह किस दिशा में जा रहा है इसका आकलन कर रहे थे.

कुछ समय के लिए ब्रेक लेने से ऐसा लग सकता है कि फिल्म जगत में अस्थितरता सभी के लिए एक जैसी ही है चाहे वह किसी अभिनेता की संतान हो या कोई बाहरी व्यक्ति हो.

हालांकि तापसी का कहना है कि यह सिर्फ एक चीज को दर्शाता है और वह है ताकत. तापसी ने बताया, ‘अभिषेक चीजों को लेकर कभी कभार आश्वस्त होंगे, कभी नहीं होंगे लेकिन आप में सभी उतार-चढ़ावों में बने रहने की ताकत होना जरूरी है. तब चीजों को सुलझाने के लिए एक ब्रेक लेना और ‘मनमर्जियां’ जैसी फिल्म के साथ वापसी करना.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ यह उनके लिए एक पारंपरिक हीरो वाली फिल्म नहीं है. वह बहुत बहादुर हैं और ऐसा करना दिखाता है कि वह एक मजबूत व्यक्ति हैं. इसके लिए साहस चाहिए होता है.’ उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि अभिषेक ने फिल्म जगत में एक कलाकार के रूप में खुद को साबित नहीं किया है.

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘मनमर्जियां’ फिल्म की पटकथा कनिका ढिल्लन ने लिखी है. इसमें विक्की कौशल भी नजर आएंगे. आनंद एल राय द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >