120 Bahadur: ऋतिक रोशन ने किया फरहान अख्तर की फिल्म का जबरदस्त रिव्यू, कहा- पीठ थपथपाई जानी चाहिए

120 Bahadur: फरहान अख्तर की नई फिल्म ‘120 बहादुर’ का रिव्यू करते हुए सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने इसे “खूबसूरत और दमदार” बताया. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा और फिल्म की जरूरी डिटेल्स.

120 Bahadur: फरहान अख्तर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ ‘120 बहादुर’ में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर चर्चा बटोरी है, बल्कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन का भी ध्यान खींचा है. सुपरस्टार ऋतिक ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे “खूबसूरती से बनाई गई फिल्म” बताया और पूरी टीम की मेहनत को सराहा. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा.

यहां देखें ऋतिक रोशन का रिव्यू-

ऋतिक रोशन ने किया ‘120 बहादुर’ का रिव्यू

ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘120 बहादुर’ फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “120 बहादुर कितनी खूबसूरती से बनाई गई फिल्म है! कमाल का लुक, कमाल की परफॉर्मेंस. @faroutakhtar आप शानदार हैं. हर डिपार्टमेंट की पीठ थपथपाई जानी चाहिए. @razylivingtheblues आपका डायरेक्शन बेहतरीन है. बहुत बढ़िया दोस्तों, बहुत बढ़िया!!”

राज्य सरकार के इस फैसले पर फरहान अख्तर ने जताया आभार

वहीं, राज्य सरकार ने 120 बहादुर को एंटरटेनमेंट टैक्स से छूट देने का फैसला लिया है, जिससे फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है. यह पहल दिल्ली सरकार के पहले लिए गए फैसले की तर्ज पर है, जिसने रिलीज के समय फिल्म पर टैक्स माफ कर दिया था.

सरकारी सपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए, फरहान अख्तर ने X (ट्विटर) पर आभार जताते हुए लिखा, “हम राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) और चार्ली कंपनी के वीर सैनिकों के असाधारण साहस का सम्मान करते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है.”

120 बहादुर की डिटेल्स

21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फरहान अख्तर-स्टारर 120 बहादुर 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है. यह फिल्म नवंबर 1962 में हुई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर केंद्रित है, जो भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे साहसिक अंतिम लड़ाइयों में से एक मानी जाती है.

फिल्म में फरहान अख्तर ���ेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं. जबकि, रजनीश घई के निर्देशन में बनी 120 बहादुर को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें- Lahore 1947: धर्मेंद्र ने मौत से पहले देख ली थी बेटे सनी देओल की अनरिलीज्ड ‘लाहौर 1947’, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- उन्हें बेहद पसंद आई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >