120 Bahadur Box Office Collection Day 2: कमजोर ओपनिंग के बावजूद ‘120 बहादुर’ का कमाल, ओपनिंग डे पर इन 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें दूसरे का कलेक्शन

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं की. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. कमजोर ओपनिंग के बाद भी मूवी ने साल 2025 में रिलीज होने वाली 14 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

120 Bahadur Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की टक्कर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर ‘मस्ती 4’ से हुई. फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग कोई खास नहीं रही थी और इसका असर मूवी की कमाई पर देखने को मिला. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला. दूसरे दिन की कमाई का अर्ली आंकड़ा आ गया है. आइए आपको बताते हैं.

जानें ‘120 बहादुर’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘120 बहादुर’ ने 2.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. दूसरे दिन मूवी ने 4 करोड़ रुपये कमाए. ये आंकड़े फिलहाल सुबह के है और शाम तक इसके बढ़ने के चांस है. टोटल कमाई मूवी ने 6.25 करोड़ रुपये की कर ली है.

ओपनिंग डे पर ‘120 बहादुर’ ने किन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड?

साल 2025 में ‘120 बहादुर’ ने रिलीज हुए 14 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम और कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

  1. हक-1.75 करोड़
  2. द ताज स्टोरी- 1 करोड़
  3. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़
  4. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 करोड़ रुपये
  5. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  6. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  7. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  8. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  9. होमबाउंड- 30 लाख रुपये
  10. आंखों की गुस्ताखियां-35 लाख रुपये
  11. निकिता रॉय-22 लाख रुपये
  12. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  13. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  14. फुले- 15 लाख रुपये

मस्ती 4 का कलेक्शन यहां जानें

फिल्म 120 बहादुर के साथ मस्ती 4 रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन 120 बहादुर से मस्ती 4 आगे निकल गई. ओपनिंग डे पर रितेश देशमुख की फिल्म ने की 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 0.05 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, चौंकाने वाला है दूसरे दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >