VIDEO: इनका हाथ थामे माल्‍टा की सड़कों पर घूमते दिखे सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद सलमान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वे अपनी मां सलमा खान के साथ माल्‍टा की सड़कों में घूम रहे हैं. सलमान ने अपनी मां का हाथ पकड़ रखा है और मां-बेटे […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद सलमान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वे अपनी मां सलमा खान के साथ माल्‍टा की सड़कों में घूम रहे हैं. सलमान ने अपनी मां का हाथ पकड़ रखा है और मां-बेटे की यह जोड़ी विदेश में सैर का आनंद ले रहे हैं. सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

बिजी शेड्यूल की वजह से सलमान अपने परिवार को कम ही समय दे पाते हैं. ऐसे में शूटिंग के बीच समय मिलने पर वे अपने परिवार के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करना नहीं भूलते.

सलमान खान इनदिनों टीवी गेम शो ‘दस का दम’ होस्‍ट कर रहे हैं. इसके अलावा वे आनेवाली फिल्‍म भारत की शूटिंग कर रहे हैं. ‘भारत’ की कहानी 60 और 70 के दशक की रूसी सर्कस के इर्दगिर्द घूमती है. सलमान और दिशा पटानी दोनों पिछले काफी समय से इस फिल्‍म की तैयारियों में जुटे हैं. फिल्‍म में ट्रैपि‍प डांसर की भूमिका निभानेवाली दिशा ने दुनियाभर से सर्कस कलाकारों से मदद ली है.

भारत की कहानी साल 1947 के भारत-पाकिस्‍तान विभाजन के दौरान एक बेटे के अपने पिता को दिये गये वादे पर आधारित है. बता दें कि सलमान और डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर तीसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं. एक्‍टर-डायरेक्‍टर की यह जोड़ी टाइगर जिंदा है और सुल्‍तान जैसी फिल्‍मों में साथ काम कर चुके हैं. भारत में एक बार फिर सलमान कैटरीना कैफ संग इश्‍क फरमाते नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >