कंगना रनौत ने रख दी यह शर्त, निर्माताओं के छूट रहे हैं पसीने

मुंबई : अपनी शर्तों पर काम करने वाली अदाकारा के तौर पर बॉलीवुड में कंगना रनौत की अलग ही पहचान है. उनकी फिल्मों में तकरीबन वही मेन किरदार में नजर आतीं हैं. यदि कोई दूसरा हीरो या हीरोइन होता भी है तो उनका कद कंगना के सामने छोटा ही लगता है. अब कंगना से जुड़ी […]

मुंबई : अपनी शर्तों पर काम करने वाली अदाकारा के तौर पर बॉलीवुड में कंगना रनौत की अलग ही पहचान है. उनकी फिल्मों में तकरीबन वही मेन किरदार में नजर आतीं हैं. यदि कोई दूसरा हीरो या हीरोइन होता भी है तो उनका कद कंगना के सामने छोटा ही लगता है.

अब कंगना से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो काफी चौंकाने वाली है. कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों में ‘मणिकर्णिका’ और ‘मेंटल है क्या’ प्रमुख है. बॉलीवुड के गलियारों से खबर सामने आ रही है कि कंगना रनौत अपनी दोनों फिल्मों पर पूरा भरोसा है और इसी भरोसे की वजह से उन्होंने फिल्म निर्माताओं के सामने एक ऐसी शर्त रख दी है.

”जी हां” उनकी इस शर्त ने निर्माता को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. ‘मेंटल है क्या’ के निर्माताओं के सामने कंगना ने ये शर्त रखी है कि वो फिल्म की कमाई में प्रॉफिट शेयर करेंगी. हालांकि, अभी तक निर्माताओं ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है. लेकिन उनका क्या स्टैंड रहता है इस पर ये देखने वाली बात होगी.

यहां चर्चा कर दें कि, कंगना रनौत के लिए दोनों ही फिल्में बेहद खास हैं क्योंकि वो इन दोनों फिल्मों पर इतना ज्यादा भरोसा कर रही हैं कि प्रॉफिट शेयरिंग तक की बात कर दी है उन्होंने. ‘मणिकर्णिका’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें वो रानी लक्ष्मीबाई का रोल प्ले कर रही हैं. जबकि ‘मेंटल है क्या’ के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. केवल इस फिल्म से जुड़े कुछ पोस्टर्स ही अब तक सामने आ पाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >