टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में खरीदा 8 कमरों वाला अपार्टमेंट, ऐसा होगा आशियाना

टाइगर श्रॉफ फिल्‍मों में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘बागी 2’ रिलीज हुई थी जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन किया था. इनदिनों ने करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्‍म में अनन्‍या पांडे और तारा सुतानिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं. बीते […]

टाइगर श्रॉफ फिल्‍मों में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्‍म ‘बागी 2’ रिलीज हुई थी जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन किया था. इनदिनों ने करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ की शूटिंग कर रही हैं. फिल्‍म में अनन्‍या पांडे और तारा सुतानिया भी मुख्‍य भूमिका में हैं. बीते दिनों खबरें थी कि टाइगर घर की तलाश कर रहे हैं. अब कहा जा रहा है टाइगर ने खुद का आशियाना खरीद लिया है. और उनका परिवार बेहद खुश है.

टाइगर ने 8 कमरों वाला अपार्टमेंट खरीदा है. बताया जा रहा है जॉन अब्राहम के भाई पेशे से इंटीरियर डिजायनर हैं और वहीं टाइगर के घर को डेकोरेट करेंगे. टाइगर एलन के काम को देखकर काफी प्रभावित हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर अपने घर में थोड़ा स्‍पेस चाहते हैं. इसके अलावा वे अपने घर में जिम की व्‍यवस्‍था भी चाहते हैं. वहीं टाइगर की मां आयशा भी घर के सेटअप में लग गई हैं. इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर ने यह घर मुंबई के खार में लिया है. टाइगर का नाम अब उन एक्‍टर्स में शुमार हो गया है जिन्‍होंने मुंबई में अपना घर है.

हाल ही में शाहिद कपूर ने वर्ली स्थित एक डुप्‍लेक्‍स खरीदा था. वहीं वरुण धवन और तापसी पन्‍नू हाल ही में अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं. आदित्‍य कपूर ने भी हाल ही में बांद्रा में एक अपार्टमेंट खरीदा है.

बता दें कि टाइगर ने साल 2014 में फिल्‍म ‘हीरोपंती’ से डेब्‍यू किया था. फिल्‍म सुपरहिट रही थी. इसके अलावा वे ‘बागी’, ‘मुन्‍ना माइकल’, ‘फ्लाइंग जट्ट’ और ‘बागी 2’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. बीटाउन में अफवाह है कि टाइगर अभिनेत्री दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्‍पी साध रखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >