सलमान के साथ ''भारत'', तो फरहान संग ''द स्काई इज पिंक'' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : सिने अभिनेता फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में रुपहले पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे. यह दूसरा मौका है जब फरहान और प्रियंका पर्दे पर साथ दिखेंगे. दोनों कलाकार इससे पहले एक साथ जोया अख्तर की 2015 में आयी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में दिखे […]

मुंबई : सिने अभिनेता फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में रुपहले पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे.

यह दूसरा मौका है जब फरहान और प्रियंका पर्दे पर साथ दिखेंगे. दोनों कलाकार इससे पहले एक साथ जोया अख्तर की 2015 में आयी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में दिखे थे.

एक बयान में कहा गया है कि ‘दिल धड़कने दो’ से पहले प्रियंका फरहान के साथ ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ में साथ काम कर चुकी हैं.

इन दोनों फिल्मों का अभिनेता ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्देशन और निर्माण किया था. हाल ही में इससे संबंधित एक तस्वीर प्रियंका ने इंस्टाग्रम पर साझा की थी.

फिल्म में पटकथा लेखन बोस ने किया है और जूही चतुर्वेदी ने इसके संवाद लिखे हैं. अगले साल ईद के मौके पर आने वाली सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा दिखेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >