ओजस्वी अरोड़ा ने रणवीर सिंह के साथ इस फिल्‍म में काम करने से किया इंकार

जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की चर्चाएं काफी समय से चल रही है. फिल्म अगले साल रिलीज की जायेगी. रणवीर के साथ इसमें आलिया भट्ट भी हैं. फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक खबर है कि टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है. […]

जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की चर्चाएं काफी समय से चल रही है. फिल्म अगले साल रिलीज की जायेगी. रणवीर के साथ इसमें आलिया भट्ट भी हैं. फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक खबर है कि टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है.
एक हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी सीरियल ‘क्या हाल मिस्टर पंचाल’ की एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने गली ब्वॉय में काम करने से इंकार कर दिया. कारणों की बात करें तो ओजस्वी मिस्टर पंचाल की तरफ ही अपना पूरा ध्यान देना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकराया. इस धारावाहिक में वो परी का किरदार निभा रही हैं जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो ”कॉमेडी सर्कस” में भी नजर आयेंगी. फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह दूसरी बार जोया अख्तर के साथ काम करते नजर आयेंगे. इसके अलावा कई सारे एड में नजर आ चुकी आलिया-रणवीर की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरती नजर आयेगी. फिल्म में आलिया-रणवीर के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी नजर आयेंगी. फिल्म की रिलीज डेट 14 फरवरी, 2018 रखी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >