अमिताभ सर और मैं एक हिट जोड़ी हैं :तापसी पन्नू

मुंबई : सुजॉय घोष की नयी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू हिेंदी सिनेमा के महानायक के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दोनों की हिट फिल्म ‘ पिंक ‘ का जादू दोहराएगी. फिल्म 2016 में आयी स्पेनिश फिल्म ‘ कान्त्रातिएम्पो […]

मुंबई : सुजॉय घोष की नयी फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू हिेंदी सिनेमा के महानायक के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दोनों की हिट फिल्म ‘ पिंक ‘ का जादू दोहराएगी. फिल्म 2016 में आयी स्पेनिश फिल्म ‘ कान्त्रातिएम्पो ‘ या ‘ द इन्विजिबल गेस्ट ‘ की आधिकारिक रीमेक है.

तापसी ने कहा , ‘‘ मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं. लोग उनके साथ काम करने का इंतजार करते हैं और मुझे दो साल में उनके साथ दो बार काम करने का मौका मिला. मैं रोमांचित हूं और उम्मीद करती हूं कि फिल्म वह जादू दोहराएगी. जब लोग कहते हैं कि अमिताभ सर और मैं एक हिट जोड़ी हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है. हम 14 जून से शूटिंग शुरू कर देंगे . ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >