साल की तीसरी हिट फिल्म साबित हुई ‘वीरे दी वेडिंग’

मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने वीकेंड पर रविवार को 13.57 करोड़ रुपये कमाये थे तो वहीं शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ बटोरे थे. फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 10.70 करोड़ की कमाई […]

मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने वीकेंड पर रविवार को 13.57 करोड़ रुपये कमाये थे तो वहीं शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ बटोरे थे.

फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 10.70 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म ने अबतक 36.52 करोड़ रुपये कमा लिये हैं. इस मल्टी-स्टारर फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. वुमन पॉवर को दर्शाती यह फिल्म अब जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के अलावा विक्की कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म ‘राज़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुलमिलाकर 114.89 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई है. वहीं जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ ने 45.55 करोड़ रुपए बटोरे हैं.

यहां चर्चा कर दें कि फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की तो ये फिल्म ‘पद्मावत’ और ‘राज़ी’ के बाद साल की तीसरी बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >