''रेस 3'' ट्रेलर की सफलता के बाद अब बॉबी देओल ने सलमान से कर दी ये डिमांड

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ के ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है. सलमान के साथ-साथ बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हो रही है. ट्रेलर में दोनों की जुगलबंदी को खूब सराहा जा रहा है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि यह फिल्‍म बॉबी देओल के करियर को पार लगा […]

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ के ट्रेलर को बेहद पसंद किया जा रहा है. सलमान के साथ-साथ बॉबी देओल की भी खूब तारीफ हो रही है. ट्रेलर में दोनों की जुगलबंदी को खूब सराहा जा रहा है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि यह फिल्‍म बॉबी देओल के करियर को पार लगा सकती और इसमें उनका साथ कोई और नहीं खुद भाईजान दे रहे हैं. बॉबी ट्रेलर को मिले अच्‍छे रिस्‍पांस से काफी खुश हैं.

खबरें आ रही है कि अब बॉबी देओल ने सलमान के सामने एक और डिमांड रख दी है. ‘रेस 3’ के लिए लोगों की इस दीवानगी को लेकर बॉबी भी काफी खुश हैं और उन्‍होंने सलमान के सामने एक ख्‍वाहिश रखी है.

खबरों की मानें तो बॉबी, सलमान की अगली फिल्‍म में नजर आ सकते हैं. यह एक्‍शन फिल्‍म होगी. सूत्रों की मानें तो बॉबी ने सलमान से मिले और अगली फिल्‍म में कास्‍ट करने की मांग की जिसे सलमान ने झट से मान लिया. यह फिल्‍म सलमान के होम प्रोडक्‍शन की फिल्‍म होगी जिसमें बॉबी भी नजर आयेंगे. बीते दिनों ऐसी खबरें थी कि बॉबी के करियर को ऊपर उठाने का जिम्‍मा सलमान ने लिया है.

खबरों के अनुसार, बॉबी को शेप में लाने के लिए सलमान ने काफी मदद की है. मीडिया से बातचीत में सलमान ने बॉबी को नया नाम देते हुए ‘बॉडी देओल’ कह दिया था. रेस 3 के ट्रेलर में बॉबी देओल के नक्‍शेकदम पर चलते हुए शर्टलेस नजर आ रहे हैं. को अब तक 24 मिलियन से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म रिलीज के बाद बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है.

हाल ही में ‘रेस 3’ का Behind the scene वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्‍म की पूरी स्‍टार कास्‍ट अपने किरदार से हटकर काम करती नजर आ रही है. इस वीडियो में सलमान ने डायरेक्‍टर रेमो डिसूजा की जगह ले ली है तो वहीं अनिल कपूर ने कैमरामैन की. बॉबी देओल कॉस्ट्यूम दादा बने हैं जबकि रेमो सलमान बन गये हैं. फिल्म 15 जून को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >