बर्थडे: सोनल को ऐसे मिला था पहली फिल्‍म का ऑफर, भाग्‍यश्री के बेटे संग जुड़ चुका है नाम

इमरान हाशमी के साथ फिल्‍म ‘जन्‍नत’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली अभिनेत्री सोनल चौहान आज अपना 31वां जन्‍मदिन मना रही हैं. सोनल ने इस फिल्‍म में जमकर बोल्‍ड सीन दिये थे और रातोंरात स्‍टार बन गई थीं. सोनल एक सिंगर और चर्चित मॉडल भी हैं. सोनल ने सबसे पहले हिमेश रेशमिया के एल्‍बम ‘आप […]

इमरान हाशमी के साथ फिल्‍म ‘जन्‍नत’ से अपने करियर की शुरुआत करनेवाली अभिनेत्री सोनल चौहान आज अपना 31वां जन्‍मदिन मना रही हैं. सोनल ने इस फिल्‍म में जमकर बोल्‍ड सीन दिये थे और रातोंरात स्‍टार बन गई थीं. सोनल एक सिंगर और चर्चित मॉडल भी हैं. सोनल ने सबसे पहले हिमेश रेशमिया के एल्‍बम ‘आप का सुरूर’ में काम किया था. सोनल भले ही इनदिनों फिल्‍मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज बरकरार है.

‘जन्‍नत’ के डायरेक्‍टर कुणाल देशमुख ने सोनलचौहान को मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट में देखा था. उन्‍होंने सोनल से उनका फोन नंबर लिया था और एक हफ्ते बाद ही शूटिंग सेट पर बुला लिया था.

सोनल ने एक्‍टर नील नितिन मुकेश के साथ फिल्‍म ‘3 जी’ में भी काम किया था. इस फिल्‍म के दोनों के नजदीकियां बढ़ी. उनके अफेयर की खबरें भी उड़ी जो कुछ हद तक सही भी रही. नील ने खुद इस बात को माना था कि वो सोनल को पसंद करते हैं. लेकिन कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

पिछले दिनों सोनल चौहान और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी के अफेयर के खबरों ने भी खूब सुर्खियों बटोरी थी. दोनों साथ-साथ पार्टी करते स्‍पॉट किये गये थे.

सोनल पहली भारतीय थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 के खिताब से सम्मानित क���या गया था. साल 2008 में सोनल को ‘जन्नत’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया था.

कई टीवी विज्ञापनों में काम के साथ सोनल चौहान ने कई मैगजीन के लिए भी अपने हॉट फोटोशूट करवाये हैं. साल 2000 में वो एफएचएम और द मैन मैगजीन के कवर पेज का हिस्सा रही थीं. इसके अलावा साल 2011 के इंटरनेशनल ज्वैलरी वीक में उन्होंने ज्वैलरी ब्रैंड YS 18 का प्रतिनिधित्व किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >