फरहान अख्तर ने किया तेलुगू में डेब्यू, महेश के लिए गाया गाना

मुंबईः अभिनेता- निर्देशक- गायक फरहान अख्तर ने दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्म‘ भारत आने नेनू’ के साथ ही तेलुगू में पहली बार गाना गाया है. ‘ भारत आने नेनू’ में महेश बाबू के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं . फरहान के गाने‘ आई डोंट नो’ को देवी श्री प्रसाद ने […]

मुंबईः अभिनेता- निर्देशक- गायक फरहान अख्तर ने दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्म‘ भारत आने नेनू’ के साथ ही तेलुगू में पहली बार गाना गाया है. ‘ भारत आने नेनू’ में महेश बाबू के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं .

फरहान के गाने‘ आई डोंट नो’ को देवी श्री प्रसाद ने संगीतबद्ध किया है और इसमें फिल्म के दोनों कलाकार नजर आ रहे हैं. महेश ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ फरहान अख्तर आपका शुक्रिया, गाना मुझे बहुत पसंद आया. तेलुगू फिल्म जगत में आपका स्वागत है.” फरहान ने इसके जवाब में लिखा, ‘‘ इस मौके के लिए महेश आपका शुक्रिया. आपके लिए गाना गाना मेरा सौभाग्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >