दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आयेंगे अमिताभ, देखें कैसा है लुक

हैदराबाद : महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ आगामी तेलगू फिल्म‘ स्ये रा नरसिम्हा रेड्डी’ में काम करके‘ खुशी और सम्मान’ का अनुभव कर रहे हैं. 75 वर्षीय अभिनेता फिलहाल यहां फिल्म की शूटिंग के लिये आए हुए हैं. इसफिल्म में वह अतिथि भूमिका निभा रहे […]

हैदराबाद : महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ आगामी तेलगू फिल्म‘ स्ये रा नरसिम्हा रेड्डी’ में काम करके‘ खुशी और सम्मान’ का अनुभव कर रहे हैं.

75 वर्षीय अभिनेता फिलहाल यहां फिल्म की शूटिंग के लिये आए हुए हैं. इसफिल्म में वह अतिथि भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के सेट से फोटो के साथ अपने ट्वीट में अमिताभ ने कहा, ‘‘ स्ये रा– नरसिम्हा रेड्डी– चिरंजीवी गारू के साथ काम करना खुशी और सम्मान की बात.’ बच्चन ने हाल में फिल्म में अपना लुक साझा किया था. इसमें वह बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे है.
एक सप्ताह के भीतर उनके हिस्से की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है. अमिताभ की अगली फिल्म‘‘102 नॉट आउट’ होगी. इसमें वह102 वर्षीय पिता का किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ फिल्म में उनके 75 वर्षीय पुत्र की भूमिका ऋषि कपूर अदा कर रहे हैं . इसके अलावा वह आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ‘ ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >