फिर सुर्खियों में साहिल खान, जैकी श्रॉफ की पत्‍नी संग जुड़ रहा नाम

बॉलीवुड में साल 2001 की फिल्‍म स्‍टाइल से डेब्‍यू करनेवाले साहिल खान फिर सुर्खियों में हैं. भले ही उनका फिल्‍मी करियर फ्लॉप रहा, लेकिन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर वे चर्चा में आ गये हैं. कहा जा रहा है कि अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा श्रॉफ ने गैरकानूनी तरीके से उनका फोन कॉल रिकॉर्ड […]

बॉलीवुड में साल 2001 की फिल्‍म स्‍टाइल से डेब्‍यू करनेवाले साहिल खान फिर सुर्खियों में हैं. भले ही उनका फिल्‍मी करियर फ्लॉप रहा, लेकिन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर वे चर्चा में आ गये हैं. कहा जा रहा है कि अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्‍नी आयशा श्रॉफ ने गैरकानूनी तरीके से उनका फोन कॉल रिकॉर्ड निकलवाया था. साहिल खान और आयशा श्रॉफ का विवादा पुराना है.

दरअसल आयशा श्रॉफ और साहिल ने मिलकर एक प्रॉडक्शन हाउस खोला था. नाम था कर्मा प्रोडक्शन. दोनों ने साथ काम किया लेकिन बाद में पैसों को लेकर इनके बीच विवाद शुरू हो गया. आयशा ने साहिल पर 8 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया. वहीं साहिल ने दावा किया दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.

साल 2014 में आयशा ने साहिल खान को लेकर एक बडा खुलासा करते हुए कहा था कि साहिल गे हैं. आयशा ने सेशन कोर्ट में साहिल संग अफेयर के बारे में कहा था साहिल खान गे हैं तो उनका अफेयर साहिल के साथ कैसे हा सकता है. सूत्रों के अनुसार आयशा ने कहा था साहिल की पत्‍नी ने उन्‍हें इसी वजह से तलाक दे दिया था.

आयशा ने साहिल खान पर अनजान नंबर से धमकी देने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कराया था. साहिल खान ने यह कहते हुए आयशा का आरोप खारिज कर दिया था कि आयशा और वे रिलेशनशिप में थे और उनका रिश्ता टूटने पर आयशा एक्सपेंसिव गिफ्ट्स और महंगे वेकेशन के खर्चे का ना सिर्फ हिसाब चाहती थीं, बल्कि पैसा भी वापस चाहती थीं.

साहिल कोलकाता से हैं और वो फिटनेस फ्रीक हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट जिम की तस्वीरों से भरा है. साल 2016 में उन्होंने गोवा में ओपन एयर बीच जिम खोला था.

खबरों के मुताबिक वो रोज नाम की लड़की को डेट कर रहे थे. हालांकि अब दोनों साथ में हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है. साहिल ने साल 2004 में ईरानी मूल की एक्ट्रेस निगार खान से शादी की थी, लेकिन 2005 में उनका तलाक हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >