ईद पर ”रेस” लगाने आ रहे हैं सलमान खान, Race 3 का मोशन पोस्टर रिलीज

सलमान खान अपनी नयी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर अपनी कमर कस चुके हैं. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर आने में तीन महीने बाकी हैं और फैन्स सल्लू भाई की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रेस सीरीज की इस तीसरी फिल्म का मोशन पोस्टर गुरुवार को रिलीज किया गया. इसके बैकग्राउंड […]

सलमान खान अपनी नयी फिल्म ‘रेस 3’ को लेकर अपनी कमर कस चुके हैं. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर आने में तीन महीने बाकी हैं और फैन्स सल्लू भाई की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

रेस सीरीज की इस तीसरी फिल्म का मोशन पोस्टर गुरुवार को रिलीज किया गया. इसके बैकग्राउंड में सलमान खान की आवाज है. सलमान कह रहे हैं, ऑन योर मार्क, गेट सेट, रेडी, गो. इसके साथ ही ‘रेस’ की सिग्नेचर ट्यून बजती है और गाड़ियों की आवाज आती है.

इस टीजर को सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया है.फर्स्ट लुक जारी करने वाले ट्वीट में उन्होंने लिखाहै, अब सिर्फ 3 महीने बचे हैं. इस ईद पर रेस 3.

इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रहीइस फिल्म में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीस की जोड़ी नजर आयेगी. ‘किक’ के बाद एक बार फिर इस फिल्म में सलमान और जैकलिन की जोड़ी रंगजमायेगी.

रेस सीरीज की पिछली फिल्मों की तरह ‘रेस 3’ में भी सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा. इसमें सलमान और जैकलिन फर्नांडीजके अलावा, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी नजर आयेंगे. इस फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा और निर्माता रमेश तौरानी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >