जब शादी के बाद पहली बार सेट पर पहुंची अनुष्‍का शर्मा, ऐसा था रियेक्‍शन

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा एक बार सुर्खियों में हैं. लेकिन इसबार वे अपने पति और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली संग अपनी किसी टूर को लेकर नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. वे साउथ अफ्रीका से लौटकर मुंबई आ गई हैं. बीते दिनों उन्‍हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया. साउथ […]

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा एक बार सुर्खियों में हैं. लेकिन इसबार वे अपने पति और भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली संग अपनी किसी टूर को लेकर नहीं बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. वे साउथ अफ्रीका से लौटकर मुंबई आ गई हैं. बीते दिनों उन्‍हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया.

साउथ अफ्रीका में विराट संग न्‍यू ईयर सेलीब्रेट करने के बाद ‘सुल्‍तान’ एक्‍ट्रेस पहली बार अपने फिल्‍म के सेट पर पहुंची. जहां उनका जोरदार स्‍वागत किया गया. अनुष्‍का के लिए बहुत की सुंदर बुके रखे गये थे और साथ ही उनके पति विराट कोहली संग उनका एक फोटो फ्रेम भी रखा गया था.

अनुष्‍का ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है. हाथ में ग्रिटिंग लिये अनुष्‍का बेहद खुश नजर आ रही हैं. फोटो में उनके चारों ओर फूल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. उन्‍होंने लिखा,’ सेट पर वापस आकर अच्‍छा लगा. अपने कोस्‍टार के साथ काम करने के लिए वापस आ गई हूं. वैन को फूलों से सजाने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ उन्‍होंने रेडचिली और शाहरुख को स्‍पेशल थैंक्‍स बोला.

https://www.instagram.com/p/BdrgxjlgELn/

बता दें कि अनुष्‍का अपनी आगामी फिल्‍म ‘जीरो’ की शूटिंग शुरू करेंगी. आनंद एल रॉय के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में उनके अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का टीजर लॉन्‍च हो चुका है. तीनों स्‍टार्स इससे पहले फिल्‍म ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुके हैं.

इसके अलावा अनुष्‍का अपनी फिल्‍म ‘परी’ का प्रमोशन शुरू करेंगी. प्रोसित राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में परमब्रत राय लीड रोल में हैं. फिल्‍म 9 फरवरी को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >