मिस इंडिया के ताज ने मेरे आत्मसम्मान को काफी नुकसान पहुंचाया: सोभिता धुलिपला

मुंबई: मिस इंडिया का ताज यूं तो आत्मविश्वास का पर्याय माना जाता है लेकिन पूर्व मिस इंडिया एवं अदाकारा सोभिता धुलिपला का कहना है कि ताज तक पहुंचने के सफर में उनके आत्मसम्मान को काफी नुकसान पहुंचा. अनुराग कश्यप की रमन राघव 2.0 से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाली 25 वर्षीय अदाकारा ने […]

मुंबई: मिस इंडिया का ताज यूं तो आत्मविश्वास का पर्याय माना जाता है लेकिन पूर्व मिस इंडिया एवं अदाकारा सोभिता धुलिपला का कहना है कि ताज तक पहुंचने के सफर में उनके आत्मसम्मान को काफी नुकसान पहुंचा. अनुराग कश्यप की रमन राघव 2.0 से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाली 25 वर्षीय अदाकारा ने कहा, मेरे दोस्तों ने मुझे मिस इंडिया का ऑडिशन देने को कहा था। मैं बस अपने दोस्तों को दिखाने के लिए पहला राउंड पार करना चाहती थी. मैंने पहला राउंड पार किया और इसके बाद मेरे मन में और पाने की इच्छा जागी.

सोभिता ने कहा कि,’ जिंदगी में पहली बार मुझे तव्वजो मिलने लगी. मैं बेहद असहज महसूस कर रही थी…मैं बहुत कमजोर थी. इससे मैं खुद से काफी दूर हो गई क्योंकि इस सफर में आपको एक ऐसा व्यक्ति बना दिया गया जो मनोरंजक हो, जो आकर्षक हो.’

वर्ष 2013 में मिस इंडिया का ताज जीतने वाली सोभिता ने कहा कि ताज मिलने के बाद वह लगातार अपनी पहचान को लेकर भ्रम में रही. उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगने लगा कि मेरी कोई पहचान ही नहीं है.

बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही ‘कालाकांडी’ में नजर आएंगी. इस फिल्‍म में सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक रिलीज हो चुका है. इसका निर्देशन अक्षत वर्मा ने किया है और फिल्म 12 जनवरी को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >