सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्चन, कंधे का पुराना चोट ताजा हुआ

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके कंधे का पुराना जख्म एक बार फिर से हरा हो जाने के कारण वह असहनीय पीडा से गुजर रहे हैं. यह जानकारी 75 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में दी है. उन्होंने कहा है कि एक फिल्म के सेट पर कुछ भारी वजन उठा लेने […]

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके कंधे का पुराना जख्म एक बार फिर से हरा हो जाने के कारण वह असहनीय पीडा से गुजर रहे हैं. यह जानकारी 75 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में दी है. उन्होंने कहा है कि एक फिल्म के सेट पर कुछ भारी वजन उठा लेने के बाद हाल ही में उनका पुराना जख्म फिर से उभर आये.

बच्चन इस समय दवा ले रहे हैं और अपने जख्म पर बर्फ की सिकाई कर रहे हैं. बच्चन की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान और 102 नॉट आउट आने वाली फिल्म है. उन्होंने मंगलवार रात अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. बच्चन के साथ इस कार्यक्रम में उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा, अभिनेता पुत्र अभिषेक और बहू एश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >