#HappyBirthdaySalmanKhan: इन 6 सवालों के जवाब कब देंगे ''टाइगर'' ?

#HappyBirthdaySalmanKhan ट्विटर पर लगातार नंबर 1 पर ट्रेड कर रहा है. बॉलीवुड के सुपस्‍टार सलमान का बर्थडे उनके साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी खास होता है. ‘भाईजान’ के लिए उनका जन्‍मदिन बेहद खास है क्‍योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फैंस सलमान को कितना […]

#HappyBirthdaySalmanKhan ट्विटर पर लगातार नंबर 1 पर ट्रेड कर रहा है. बॉलीवुड के सुपस्‍टार सलमान का बर्थडे उनके साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी खास होता है. ‘भाईजान’ के लिए उनका जन्‍मदिन बेहद खास है क्‍योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फैंस सलमान को कितना प्‍यार करते है इसका सबूत उनकी फिल्‍मों की शानदार कमाई से साफ पता चलता है. बड़े पर्दे पर तो दबंग खान हैं ही छोटे पर्दे पर भी ‘बिग बॉस 11’ के होस्‍ट बनकर छाये हैं. लेकिन इन सब के अलावा सलमान के बारे में कुछ ऐसे सवाल है जो अक्‍सर उनसे पूछे जाते हैं और वे उसका गोल-गोल जवाब देते हैं और कभी इग्‍नोर कर जाते हैं. जानें ऐसे 6 सवाल…

कब शादी करेंगे सलमान?

इस सवाल का जवाब हरकोई जानना चाहता है. अक्‍सर देशभर की मीडिया उनसे ये सवाल पूछती है लेकिन सलमान गोल-गोल जवाब देकर निकल जाते हैं. यूलिया वंतूर से लेकर कैटरीना कैफ तक उनका नाम कई अभिनेत्र‍ियों से जुड़ा लेकिन शादी की बात पर सलमान ने कभी मुंह नहीं खोला. अभी भी लोगों को बॉलीवुड के कूल बैचलर की शादी का इंतजार है.

क्‍या सलमान और कैटरीना के बीच सब ठीक हो गया है?

सलमान और कैटरीना कैफ एक समय एकदूसरे के बेहद करीब थे. लेकिन कैटरीना ने सलमान का हाथ छोड़कर रणबीर कपूर का हाथ थाम लिया था. लेकिन अब कैटरीना और रणबीर का भी ब्रेकअप हो चुका है. वहीं सलमान और कैटरीना ‘टाइगर जिंदा है’ में एकसाथ नजर आये हैं. वहीं कैटरीना बिग बॉस के घर भी पहुंची थी जहां सलमान ने गर्मजोशी से उनका स्‍वागत किया था. अब देखना होगा कि ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर नजर आयेगी.

हिरण को किसने मारा?

काले हिरण शिकार मामले में आज भी सलमान कोर्ट के चक्‍कर लगाते नजर आते हैं. यह मामला अभी तक कोर्ट में लटका हुआ है. साल 1998 में हुए इस शिकार मामले में सलमान के खिलाफ चार केस कोर्ट में चल रहे हैं. ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 3 अलग-अलग जगहों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था. ‘सुल्‍तान’ के फैंस भी इस बात से परेशान हैं कि उनके कब इन सबसे मुक्ति मिलेगी. हालांकि केस पर फैसलों आने के बाद भी यही सवाल उठता है कि हिरन को किसने मारा?

फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी किसने चढ़ाई?

27-28 सितंबर, 2002 की रात को बांद्रा की अमेरिकन लॉन्ड्री के सामने सलमान खान की लैंडक्रूज़र गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई. बेकरी में काम करने वाले चार-पांच मज़दूर फुटपाथ पर सो रहे थे. गाड़ी तीन सीढ़ियों पर चढ़ गई. पहिये के नीचे कुचलकर एक की मौत हो गई, चार घायल हो गए. पुलिस मौके पर सुबह के तीन बजे पहुंची. मामले में सलमान खान को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोपी बनाया गया. अभी भी वे इस मामले में मुक्ति नहीं पा सके हैं. ‘बिग बॉस 11’ के कंटेस्टेंट जुबैर खान ने इस मामले में कहा था कि सलमान ने बीईंग ह्यूमन इसलिए बनाया क्योंकि उनकी छवि बुरी तरह खराब हो चुकी थी. लोगों पर गाड़ी किसने चढ़ाई यह सवाल बरकरार है और मामला अब तक कोर्ट में ही है.

क्‍या यूलिया सलमान की गर्लफ्रेंड है ?

अक्‍सर सलमान और यूलिया वंतूर को साथ देखा जाता है. हाल ही में अर्पिता खान ने क्रिसमस पार्टी दी उसमें भी सलमान और यूलिया साथ देख गये. यूलिया कई बार सलमान की फैमिली संग भी स्‍पॉट की गईं. लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्‍ते के बारे मे कुछ नहीं कहा. हालांकि अक्‍सर खबरें आती है कि यूलिया सलमान की गर्लफ्रेंड हैं. पिछले दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं. हालांकि सल्‍लू भाई के फैंस के सामने ये सवाल बना हुआ है कि क्‍या यूलिया सलमान की गर्लफ्रेंड है ?

सलमान खान को गुस्सा क्यों आता है?

सलमान खान सिर्फ पर्दे पर ही दबंग नहीं है, रीयल लाईफ में भी उनकी दबंगई चलती है. कई बार मीडिया पर्सन और फोटोग्राफर्स पर हाथ उठाने के बाद सलमान की इमेज एक बैड ब्‍वॉय की बन गई थी. लेकिन बाद में उन्‍होंने खुद पर काबू करना सीखा. हालांकि अब भी कई बार ऐसा होता है जब सलमान अपना आपा खो बैठते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >