क्रिसमस की बधाई देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आये ऋषि कपूर, यूजर्स ने कह दी ऐसी बातें...

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अक्‍सर अपने विवादित ट्विटस और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर वे क्रिसमस के मौके पर लोगों को बधाई देने के क्रम में ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये हैं. सोमवार को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्‍होंने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जो यूजर्स को […]

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अक्‍सर अपने विवादित ट्विटस और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर वे क्रिसमस के मौके पर लोगों को बधाई देने के क्रम में ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये हैं. सोमवार को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्‍होंने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जो यूजर्स को नागवार गुजरी. लोगों ने जमकर उनकी आलोचना की. तसवीर में एक मुस्लिम शख्स हिंदू संत को शराब परोसते नजर आ रहे हैँ.

तसवीर शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, ‘इसे कहते हैं भावना, धर्म से अलग लेकिन बोतल से एक हैं सब, मेरी क्रिसमस.’ कहा जा रहा है कि यह एक फेक फोटो है और इसमें पानी की बोतल की जगह शराब की बोतल को रिप्लेस कर दिया गया है. ऋषि के इसी फोटोशॅप्‍ड फोटो को देखकर यूजर्स भड़क गये.

https://twitter.com/merabharat2011/status/945163593279979520?ref_src=twsrc%5Etfw

कुछ लोगों ने असली फोटो पोस्‍ट कर बताया कि आप इस तरह की नकारात्‍मकता और झूठ न फैलायें. वहीं कुछ लोगों ने उन्‍हें अकाउंट बंद करने का सलाह दे डाली और कुछ ने तो यहां तक लिख दिया कि सबको अपनी तरह बेवड़ा न समझें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >