#VirushkaReception: क्‍या आपने देखा विराट-अनुष्‍का का ऐसा डांस, मुंह में नोट दबाकर...

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्‍शन पार्टी गुरुवार को दिल्‍ली के होटल ताज में हुई. विराट ने जहां ट्रेडिशनल बंद गला पहना था, वहीं अनुष्‍का ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. अनुष्‍का की इस साड़ी को पीली कोठी के करीगरों ने बनाई है. वहीं अनुष्‍का की साड़ी […]

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्‍शन पार्टी गुरुवार को दिल्‍ली के होटल ताज में हुई. विराट ने जहां ट्रेडिशनल बंद गला पहना था, वहीं अनुष्‍का ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. अनुष्‍का की इस साड़ी को पीली कोठी के करीगरों ने बनाई है. वहीं अनुष्‍का की साड़ी और ज्‍वैलरी डिजायनर सब्‍यसाची ने इस साड़ी और बंदगले के राज का खुलासा किया है. उन्‍होंने बताया कि क्‍यों उन्‍होंने अनुष्‍का के लिए इस बनारस साड़ी को चुना. वहीं रिसेप्शन पार्टी के कुछ फोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में अनुष्‍का मुंह में नोट दबाकर जमकर थिरकतीं नजर आ रही हैं, वहीं विराट कोहली भी डांस करते दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bc_KaKplNKM/

अनुष्‍का शर्मा बनारसी साड़ी पहनकर डांस फ्लोर पर आईं तो हरकोई हैरान रह गया. वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. विराट-अनुष्‍का अपने हर मौके को खास बनाना चाहते हैं इसलिए यहां भी उन्‍होंने खूब इंज्‍वॉय किया. दोनों का डांस प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/Bc_V4SjlhiC/
https://www.instagram.com/p/Bc_VexMFVIT/

इन वीडियोज के अलावा दोनों की फोटोज़ भी खूब वायरल हो रही है. बता दें कि विराट-अनुष्‍का का एक और रिसेप्‍शन 26 दिसंबर को होना है, जिसमें बॉलीवुड सेलीब्रिटीज और टीम इंडिया के शामिल होने की चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >