पोहा को उपमा कह गईं शबाना आजमी, ट्रोलर्स ने साधा निशाना

बॉलीवुड सेलीब्रिटीज अक्‍सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं. पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और मल्लिका शेरावत अपनी फोटोज को लेकर ट्रोल का शिकार हुईं थी. अब अभिनेत्री शबाना आजमी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल शबाना ने घर में बने पोहे के तसवीर शेयर की. लेकिन कैप्‍शन उन्‍होंने इस डिश का […]

बॉलीवुड सेलीब्रिटीज अक्‍सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं. पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और मल्लिका शेरावत अपनी फोटोज को लेकर ट्रोल का शिकार हुईं थी. अब अभिनेत्री शबाना आजमी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल शबाना ने घर में बने पोहे के तसवीर शेयर की. लेकिन कैप्‍शन उन्‍होंने इस डिश का उपमा कह दिया. बस फिर क्‍या था ट्विटर यूजर्स ने उन्‍हें यह बताना शुरू कर दिया कि ये पोहा है.

‘उमराव जान’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकीं शबाना ने रविवार को एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा उनकी डिमांड पर केतकी ने फ्लोरेंस (इटली) में ब्रेकफास्ट में उपमा बनाया. इसके साथ ही शबाना ने उस कुक की तारीफ भी की. लेकिन शबाना के फोटो पोस्ट करने के तुरंत बाद ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ट्विटर यूजर्स ने शबाना आजमी का मजाक बनाना शुरू कर दिया और अलग-अलग डिश की फोटो शेयर कर उसका गलत-गलत नाम बता रहे हैं. कोई मोमोज की फोटो शेयर कर उसे मोदक बता रहा है तो कोई गोलगप्‍पे की फोटो शेयर कर उसे समोसा बता रहे हैं. कोई इडली को ढोसा बता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >