Ohh ! ....तो करीना आजकल यहां है व्यस्‍त

तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर वापस काम पर लौट चुकी हैं.इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में बिजी हैं.हाल ही में सेट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.इन फोटोज में करीना लूज शर्ट और हाई बन के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं.उनके […]

तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर वापस काम पर लौट चुकी हैं.इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में बिजी हैं.हाल ही में सेट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.इन फोटोज में करीना लूज शर्ट और हाई बन के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं.उनके साथ ही पॉपुलर एक्टर सुमित व्यास भी नजर आ रहे हैं.जिनके साथ करीना फिल्म में रोमांस करेंगी. दोनों की केमिस्ट्री बेहद क्यूट लग रही है.
सुमित व्यास छोटे परदे के स्टार हैं.उनकी वेब सीरीज परमानेंट रुममेट्स के लोग खासे दिवाने हैं. इसके अलावा भी वो कई पॉपुलर सीरीज्स में काम कर चुके हैं. इस फिल्म में सोनम कपूर और करीना पहली बार साथ काम करते नजर आयेंगे.बता दें कि सोनम करीना की बहुत
बड़ी फैन हैं और दोनों की दोस्ती भीकाफी मशहूर है.इस फिल्म में सोनम की खास सहेली स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी.इस मूवी को सोनम की बहन रिया कपूर बना रही हैं.ये मूवी अगले साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >