गायक जुबीन गर्ग को 6 महीने की सजा, नाबालिग को मारा था थ्‍प्‍पड़

पॉपुलर असमिया और बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग को गुवाहाटी की एक अदालत ने 6 महीने की सजा सुनाई है. जुबीन पर 3 साल पहले यह आरोप लगा था कि उन्‍होंने सार्वजनिक स्‍थान पर एक नाबालिग बच्‍चों को थप्‍पड़ मारा था. कोर्ट ने जुबीन को दोषी मानते हुए 6 महीने की सजा और 5 हजार रुपये […]

पॉपुलर असमिया और बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग को गुवाहाटी की एक अदालत ने 6 महीने की सजा सुनाई है. जुबीन पर 3 साल पहले यह आरोप लगा था कि उन्‍होंने सार्वजनिक स्‍थान पर एक नाबालिग बच्‍चों को थप्‍पड़ मारा था. कोर्ट ने जुबीन को दोषी मानते हुए 6 महीने की सजा और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. शुक्रवार को उनके केस की सुनवाई करते हुए उन्‍हें धारा 323 और 506 के तहत यह सजा सुनाई गई है.

बता दें कि बच्‍चे के पिता अरुप बोरबोरा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी. अरुप बोरबोरा वरिष्‍ठ वकील हैं. इस मामले की सुनावरई पिछले महीने ही होनेवाली थी, लेकिन उस समय जुबीन बीमार थे और कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे.

वहीं जुबीन के वकील का कहना है कि, हम निश्चित तौर पर हाई कोर्ट जायेंगे. दरअसल, जुबीन ने टीवी न्यूज चैनल पर जुबीन ने उस नाबालिग बच्‍चे का नाम सार्वजनिक कर दिया था, जिसे थप्‍पड़ मारने का आरोप उनपर लगा है. यह कानून के खिलाफ था.

बता दें कि 3 साल पहले जुबीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. जुबीन मूलरूप से असम के रहनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >