पनामा पेपर्स: बच्चन परिवार को सम्मन कर सकता है ईडी

नयी दिल्ली: पनामा पेपर्स मामले की जांच के संदर्भ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यों के जवाब मिल गए हैं और उन्हें जल्द ही सम्मन किया जा सकता है. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बच्चन परिवार को कुछ समय पहले नोटिस जारी कर 2004 के बाद […]

नयी दिल्ली: पनामा पेपर्स मामले की जांच के संदर्भ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यों के जवाब मिल गए हैं और उन्हें जल्द ही सम्मन किया जा सकता है. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बच्चन परिवार को कुछ समय पहले नोटिस जारी कर 2004 के बाद से आरबीआई की एलआरएस योजना के तहत विदेश भेजे गए धन के बारे में जानकारी देने को कहा था.

उन्होंने बताया कि फेमा के तहत जारी नोटिस के जवाब ईडी को मिल गए हैं. सूत्रों ने बताया, जवाब मिल गए हैं. उन्हें जांच के तहत जल्द सम्मन किया जा सकता है. अमिताभ बच्चन का नाम पनामा पेपर्स मामले आया था और इस मामले की जांच आयकर विभाग भी कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >