प्रभुदेवा की अगली फिल्म के लिए सूरज पंचोली बढ़ायेंगे 5 किलो वजन!

प्रभुदेवा निर्देशित अगली फिल्म में सूरज पंचोली अपने फैन्स को हैरान करनेवाले हैं. सलमान खान की द-बंग टूर के लिए इस हैंडसम हंक ने तीन किलो वजन घटाया था. अब खबरें हैं कि वे अपनी अगली एक्शन फिल्म के लिए पांच किलो वजन बढाने वाले हैं. सूरज इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. बता […]

प्रभुदेवा निर्देशित अगली फिल्म में सूरज पंचोली अपने फैन्स को हैरान करनेवाले हैं. सलमान खान की द-बंग टूर के लिए इस हैंडसम हंक ने तीन किलो वजन घटाया था. अब खबरें हैं कि वे अपनी अगली एक्शन फिल्म के लिए पांच किलो वजन बढाने वाले हैं. सूरज इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. बता दें कि आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने फिल्‍म ‘हीरो’ से डेब्‍यू किया था जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी नजर आई थीं.

सूरज का कहना है कि, ‘मेरी रोज की कसरत के अलावा मैं शो के लिए दिन में दो बार प्रैक्टिस करता था. मेरे डांस एक्ट में हाइ जंप और कई सारे मूव्स होते थे. इसीलिए मैने अपना वजन कम किया. तांकि मेरे डांस मूव्ज में लचीलापन आ जायें. अब मुझे प्रभुदेवा की अगली फिल्म के लिए वजन बढाना हैं. एक्शन सीक्‍वेंस के लिए थोडा मोटापा होना जरूरी हैं. यह सीक्‍वेंस फिल्म के पहले शूटिंग शेड्यूल में ही फिल्मायें जायेंगे.’

सूरज अपने डाइट का भी खासा ध्‍यान रख रहे हैं. उन्‍होंने इस बारे में बात करते हुए कहा,’ मैं विशेषज्ञों की देखरेख में व्यायम करता हूँ. मैं भरपेट नहीं खाता. मेरा आहार ज्यादा कार्ब का होता हैं.’ सुपरस्टार सलमान खान भी सूरज को फिटनेस टिप्स देते हैं इस बारे में पूछने पर सूरज ने कहा, ‘हाँ, वह मेरा मार्गदर्शन करते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >