जानें कैसे एस्ट्रोनॉट के लुक में सोनाक्षी ने जिया बचपन

मुंबई में बीते दिनों लोगों को बारिश और गर्मी दोनों से दो-चार होना पड़ा. इसी गर्मी में सोनाक्षी सिन्हा ने स्टार प्लस चैनल की शॉर्ट फिल्म ‘डॉटर्स डे’ की शूटिंग भी की. वे चार अलग-अलग रोल में दिखेंगी. उनमें से एक में एस्ट्रोनॉट का गेटअप भी है. सोनाक्षी को यह कॉस्ट्यूम बिना शिकायत के तीन […]

मुंबई में बीते दिनों लोगों को बारिश और गर्मी दोनों से दो-चार होना पड़ा. इसी गर्मी में सोनाक्षी सिन्हा ने स्टार प्लस चैनल की शॉर्ट फिल्म ‘डॉटर्स डे’ की शूटिंग भी की. वे चार अलग-अलग रोल में दिखेंगी. उनमें से एक में एस्ट्रोनॉट का गेटअप भी है. सोनाक्षी को यह कॉस्ट्यूम बिना शिकायत के तीन घंटे तक पहनने थे. सेट पर कूलर्स लगे हुए थे, लेकिन वह काफी नहीं थे.
सोनाक्षी ने जूस और पानी से खुद को हाइड्रेट कर रखा था. सेट के लोग बताते हैं कि बचपन में सोनाक्षी एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थीं, इसलिए इसकी शूटिंग के दौरान उन्हें वह सपना जीने का मौक़ा मिला. वह इतनी गर्मी में भी एस्ट्रोनॉट के उस कॉस्ट्यूम में बहुत सहज थीं. इसका निर्देशन उनके भाई लव सिन्हा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >