अजय देवगन के साथ फिर से जोड़ी जमायेंगी तब्बू !

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ फिर से जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं. तब्बू ने अजय देवगन के साथ विजय पथ, हकीकत, तक्षक और दृश्यम जैसी फिल्मों में काम किया है. अजय देवगन और तब्बू इन दिनों कॉमिक फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में काम कर रहे हैं.चर्चा है कि दोनों एक अन्य […]

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ फिर से जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं. तब्बू ने अजय देवगन के साथ विजय पथ, हकीकत, तक्षक और दृश्यम जैसी फिल्मों में काम किया है.
अजय देवगन और तब्बू इन दिनों कॉमिक फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में काम कर रहे हैं.चर्चा है कि दोनों एक अन्य प्रॉजेक्ट में भी नज़र आ सकते हैं. तब्बू एक अन्य रोमांटिक फिल्म में दिख सकती हैं, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में होंगे.
कहा जा रहा है कि इन दोनों कलाकारों के अलावा इस फिल्म में एक यंग एक्ट्रेस भी नज़र आयेंगी. चर्चा है कि फिल्म ‘बर्फी’ में बतौर एडिटर काम कर चुके आकिव अली इस फिल्म से अपना डायरेक्शन डेब्यू करेंगे. हालांकि फिल्म का नाम अभी तक कुछ तय नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले वर्ष दशहरा के मौके पर रिलीज़ हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >