सलमान के साथ ''टन टना टन'' पर ठुमके लगा रहीं हैं जैकलीन, आप भी देखें VIDEO

मुंबई : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कुछ दिन बाद ही जुड़वा-2 में वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. लेकिन ऐसा लगता है उन्हें वरुण धवन से ज्यादा दबंग सलमान खान का साथ पसंद है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जैकलीन के हाव-भाव से यह प्रतित हो रहा है. ‘जी हां ‘ तभी तो […]

मुंबई : अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कुछ दिन बाद ही जुड़वा-2 में वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. लेकिन ऐसा लगता है उन्हें वरुण धवन से ज्यादा दबंग सलमान खान का साथ पसंद है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जैकलीन के हाव-भाव से यह प्रतित हो रहा है. ‘जी हां ‘ तभी तो देखिए कैसे इस श्रीलंकन ब्यूटी ने सलमान खान के लिए वरुण को डिच कर दिया.

‘हेट स्टोरी-3’ की अभिनेत्री डेजी शाह ने कहा- फिर से बोल्ड सीन ‘न बाबा न’

इस बात का सबूत खुद जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर दिया है. जैकलीन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दबंग सलमान के साथ टन टना टन.. गाने पर ठुमके लगातीं नजर आ रही हैं. वीडियो में सलमान और जैकलीन का डांस 90 के जमाने की याद दिलाता है.

जानिए, कास्टिंग काउच और शेमिंग को लेकर कृति सेनन ने क्या कहा

वीडियो में जैकलीन और सलमान की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है. जैकलीन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- असली जुड़वा के साथ टन टना टन…

https://www.instagram.com/p/BZLM1dVnwz4/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >