मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इनदिनों अपने सनसनीखेज इंटरव्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में खबरें थी कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘सुलतान’ का ऑफर ठुकरा दिया था. अब इस बारे में खुद कंगना ने खुलासा किया कि उन्होंने क्यों इस फिल्म में काम नहीं किया. ‘क्वीन’ अभिनेत्रीका कहना है कि उन्होंने ‘सुलतान’ इस वजह से ठुकरा दी थी क्योंकि उसमें नायिका का किरदार उन्हें रोचक नहीं लगा था और उन्हें लगा कि उसे स्वीकार करना उनके लिए करियर में पीछे जाने की तरह होता.
कुश्ती पर आधारित फिल्म में कंगना को सलमान खान के विपरीत एक महिला पहलवान की भूमिका की पेशकश की गयी थी. बाद में अनुष्का ने वह भूमिका अदा की और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने एक बडा दर्शक वर्ग हासिल करने वाली ‘सुलतान’ जैसी फिल्म क्यों ठुकरा दी, कंगना ने कहा, मौजूदा समय को ध्यान में रखते हुए मैं कुछ ऐसा काम करना चाहूंगी जो मुझे प्रेरित करे नहीं तो मैं पूरी फिल्म में बेमन से काम करती रहूंगी.
FilmReview: कंगना रनौत की शानदार एक्टिंग, लेकिन कहानी कमजोर
‘सिमरन’ अभिनेत्री ने आगे बताया कि,’ उस समय ‘सुलतान’, हालांकि उसका किरदार एक लडकी के लिए अच्छा था, मुझे उसमें अपने लिए कुछ मजेदार नहीं लगा. उन्होंने कहा कि जब उनसे अली अब्बास जफर की फिल्म की पेशकश की गयी, उससे ठीक पहले उन्होंने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में बेहद सफल दोहरी भूमिका निभायी थी जिसे समीक्षकों से जोरदार वाहवाही मिली थी.
कंगना ने कहा, दोहरी भूमिका निभाने और उससे पहले फिल्मों में बहुत कुछ करने के बाद मैं किसी ऐसी फिल्म के लिए खुद को पीछे की तरफ ले जाना नहीं चाहती थी जिसमें मेरे लिए ज्यादा कुछ मजेदार नहीं था. इसलिए मैंने वह फिल्म नहीं की. एक कार्यक्रम में कंगना ने ये बातें कही. अभिनेत्री ने पुरुष सहकर्मियों के साथ विवादों को लेकर कहा कि ऐसा नहीं है कि वह पुरुषों से नफरत करती हैं.
#TRP: सबको पछाड़ कर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टॉप पर, जानें टॉप 5 सीरीयल्स की लिस्ट…?
हाल में कंगना रजत शर्मा के कार्यक्रम आप की अदालत में नजर आयी थीं जहां उन्होंने रितिक रोशन, आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और फिल्मकार करण जौहर पर निशाना साधा था. यह पूछे जाने पर कि बहुत सारे लोगों को लगता है कि कंगना मर्दों से नफरत करती हैं, अभिनेत्री ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है क्योंकि उनके बहुत से पुरुष मित्र हैं.
कंगना ने कहा, मैं पुरुषों से नफरत नहीं करती. मुझे पता नहीं कि मैं कब नारीवादी बन गयी. असमानता का पूरा नजरिया और एक को दूसरे से कमतर समझा जाना मुझे समझ नहीं आता, यह अजीब है.
