अमिताभ बच्चन ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के पहले हिस्से की शूटिंग की पूरी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के पहले हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली हैं. अमिताभ ने टि्वटर पर फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, “घर की ओर वापस.. ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग का अपना पहला हिस्सा पूरा […]

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के पहले हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली हैं. अमिताभ ने टि्वटर पर फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की. इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने लिखा, “घर की ओर वापस.. ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग का अपना पहला हिस्सा पूरा करने के बाद अब यात्रा कर रहा हूं.” अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ फिल्म की यूनिट के कुछ सदस्य मेरे पास एकत्रित थे. मैं आश्चर्य में था कि यह क्या हो सकता है.
मैंने सोचा और कुछ गलत घटने का अनुभव किया. वे सभी शांत खड़े थे..मैं शंका में था..उनको देख रहा था..तभी भारी भीड़ में से निर्देशक आते हैं और कहते हैं : बच्चन के हिस्से की शूटिंग खत्म होती है. ” गौरतलब है कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में अमिताभ के अलावा आमिर खान, कैटरीना कैफ और दंगल फेम फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >