...जब मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिखी अमिताभ की नातिन नव्या

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी नव्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार बेटियों में गिनी जाती हैं. नव्या की दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरों का वायरल होना आम बात है. नव्या फिलहाल मुंबई में […]

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी नव्या फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर स्टार बेटियों में गिनी जाती हैं. नव्या की दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरों का वायरल होना आम बात है. नव्या फिलहाल मुंबई में हैं. उन्हें किसी मेल फ्रेंड के साथ जुहू के एक पीवीआर से बाहर निकलते हुए देखा गया.
मीडिया के कैमरों को देख नव्या अपना चेहरा छिपाते हुए काले रंग की कार में बैठीं, जिसे उनके दोस्त चला रहे थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कैमरों को देख नव्या के दोस्त ने अपना चेहरा ढक लिया. जब आसपास कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अपनी टी-शर्ट से चेहरा को छिपाया और कार आगे बढ़ा ली. अपने दोस्त को इस तरह चेहरा छिपाते देख, नव्या भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. हालांकि, ये मिस्ट्री ब्वॉय कौन हैं इसके बारे में जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >