अजय देवगन की फिल्म ‘बादशाहो’ का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्टर में अजय देवगन ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है. चमड़े के जैकेट और दोनों हाथों में बंदूक लिये अजय किसी लड़ाई के लिए तैयार दिख रहे हैं. बताया जाता है कि अजय की इस फिल्म की कहानी का प्लॉट इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान इमरजेंसी के समय से लिया गया है.
निर्देशक : मिलन लुथरिया
कलाकार : अजय देवगन,
इमरान हाशमी, िवद्युत जामवाल,
ईशा गुप्ता, इलिना डिक्रूज
रिलीज : 1 सितंबर, 2017
