Bollywood & TV Updates : एक्‍ट्रेस अभिलाषा पाटिल का निधन, कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे सोनू सूद की पूजा भट्ट ने की तारीफ

Bollywood & TV LIVE Updates: मंगलवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया. इस बीच एक फैशन डिजाइनर आनंद भूषण ने एलान किया कि वो भविष्य में कंगना के साथ कभी काम नहीं करेंगे. वहीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने डिजाइनर के खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी है. उन्होंने एक लंबा चौड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. दूसरी तरफ सुपरस्टार सलमान खान अपने फैन क्लबों के कोरोना काल में सेवा भाव को देखकर खुश हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर सभी का नाम मेंशन करते हुए एक पोस्ट किया है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के जुड़ें रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:05 AM. 6 May 21 10:35 PM. 5 May

एक्‍ट्रेस अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन, सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे में आ चुकी थीं नजर

‘छ‍िछोरे’ (Chhichhore) समेत कई हिंदी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil) का मंगलवार को कोरोना से न‍िधन हो गया है. वह कई मराठी फिल्‍मों जैसे ‘ते अठ द‍िवस’, ‘बायको देता का बायको’, ‘परवास’ और ‘तुझा माझा अरेंज मैरेज’ जैसी फिल्‍मों का ह‍िस्‍सा रह चुकी हैं. वहीं ह‍िंदी फिल्‍मों की बात करें तो वो ‘छ‍िछोरे’ के अलावा ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया’, ‘गुड न्‍यूज’ और ‘मलाल’ जैसी फिल्‍मों में भी नरज आ चुकी हैं. अभिलाषा की मौत की खबर से उनके फैंस के बीच शोक की लहर है.

10:38 PM. 5 May 21 5:08 PM. 5 May

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने जीती कोरोना से जंग, रिपोर्ट आई निगेटिव

पूजा हेगड़े ने कोरोनावायरस से जंग जीत ली है. हाल ही में वो कोरोना निगेटिव हो गईं हैं. ये बात एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त हुई कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है.

https://www.instagram.com/p/COfOWURBALM/?utm_source=ig_embed

10:38 PM. 5 May 21 5:08 PM. 5 May

‘Ludo’ और ‘Jagga Jasoos’ के एडिटर अजय शर्मा की कोरोनावायरस के कारण हुई मौत

फिल्म एडिटर अजय शर्मा, जिन्हें ‘लूडो’ और ‘जग्गा जासूस’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है, का बुधवार को नई दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में COVID-19 के संक्रमण के कारण निधन हो गया.

8:56 PM. 5 May 21 3:26 PM. 5 May

पूजा भट्ट ने की सोनू सूद की तारीफ

सोनू सूद इस कोरोना महामारी के दौर में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. वो खुद भी कोरोना से संक्रमित हुए था, बावजूद वो लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटे. अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने उनकी तारीफ की है. उन्होंने लिखा, असाधारण रूप से उदार और जीवन की पुष्टि करने वाले शब्द! उनकी सच्चाई पता चलती है क्योंकि वे बोले नहीं जाते हैं महसूस किए जाते हैं! सोनू सूद को ढेरों सम्मान.

8:56 PM. 5 May 21 3:26 PM. 5 May

सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से बुधवार को एक दुखद खबर आई है. बुधवार तड़के प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन हो गया.

5:52 PM. 5 May 21 12:22 PM. 5 May

सलमान खान की राधे का टाइटल ट्रैक रिलीज

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: मंगलवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया. इस बीच एक फैशन डिजाइनर आनंद भूषण ने एलान किया कि वो भविष्य में कंगना के साथ कभी काम नहीं करेंगे. वहीं कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने डिजाइनर के खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी है. उन्होंने एक लंबा चौड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. दूसरी तरफ सुपरस्टार सलमान खान अपने फैन क्लबों के कोरोना काल में सेवा भाव को देखकर खुश हो गए हैं और उन्होंने ट्विटर पर सभी का नाम मेंशन करते हुए एक पोस्ट किया है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के जुड़ें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >