Jana Nayagan: उन्हें सड़क पर लेकर निकलेंगे तो शूटिंग नहीं हो पाएगी… थलापति विजय की पॉपुलैरिटी पर बोले को-स्टार बॉबी देओल

'जन नायकन' के रिलीज होते ही बॉबी देओल ने थलापति विजय को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि विजय की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि उनके साथ सड़क पर शूटिंग करना लगभग नामुमकिन है.

Jana Nayagan: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल ने विजय के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि विजय की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि उनकी वजह से फिल्म की ज्यादातर शूटिंग स्टूडियो में करनी पड़ी.

Bobby Deol on Thalapathy Vijay: क्यों स्टूडियो में हुई फिल्म की शूटिंग?

बॉबी देओल और थलापति विजय, फोटो- इंस्टाग्राम

The Hollywood Reporter India को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की, तो उन्होंने टीम से पूछा कि शूटिंग किस लोकेशन पर होगी. इस पर उन्हें जवाब मिला कि विजय सर के साथ बाहर सड़क पर शूटिंग करना लगभग नामुमकिन है.

बॉबी ने कहा, "अगर विजय सर को सड़क पर लेकर जाएंगे, तो लोग इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो जाएंगे कि शूटिंग हो ही नहीं पाएगी. इसलिए ज्यादातर शूटिंग स्टूडियो के अंदर की गई."

'विजय बहुत शांत और सिंपल इंसान हैं'

बॉबी देओल ने विजय की खूब तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि विजय बहुत ही साधारण और शांत स्वभाव के इंसान हैं. वह ज्यादा बातें नहीं करते और अपनी ही दुनिया में रहते हैं.

बॉबी ने यह भी बताया कि विजय को ज्यादा इंटरव्यू देना या फिल्म का प्रमोशन करना पसंद नहीं है. यही उनका नेचर है.

भाषा की वजह से हुई थोड़ी परेशानी

बॉबी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भाषा उनके लिए थोड़ी मुश्किल थी. सेट पर ज्यादातर लोग तमिल में बात करते थे, इसलिए उन्हें समझने में दिक्कत होती थी.

हालांकि, निर्देशक एच. विनोथ हर सीन उन्हें अच्छी तरह समझाते थे. उनके असिस्टेंट भी लगातार बॉबी की मदद करते थे, जिससे काम करना आसान हो गया.

विजय ने किया था 'सोल्जर' के रीमेक का जिक्र

बॉबी देओल ने बताया कि शूटिंग के दौरान विजय ने उनसे उनकी बॉलीवुड फिल्म 'सोल्जर' का जिक्र भी किया था. उन्होंने बताया कि विजय ने इस फिल्म का रीमेक किया था.

दरअसल, विजय और नयनतारा की साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'विल्लू' को बॉबी देओल की फिल्म 'सोल्जर' का रीमेक माना जाता है.

Jana Nayagan Cast: 'जन नायकन' में कौन-कौन हैं?

'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. फिल्म में थलापति विजय, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि और गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म देखकर तृषा कृष्णन की मां हुईं इमोशनल, कहा- हम उन्हें मिस करेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >