Birthday Special: कपिल शर्मा के वो पांच पंचलाइन जिसने सबको खूब गुदगुदाया, आपको याद है?

kapil sharma- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' को सब जानते है और शो का दूसरा सीजन ने भी टीवी पर खूब धूमाया है. कपिल शर्मा की हाजिर जवाबी और जोक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ को सब जानते है और शो का दूसरा सीजन ने भी टीवी पर खूब धूमाया है. कपिल शर्मा की हाजिर जवाबी और जोक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है. कपिल शर्मा ने अपने शो में कई ऐसे वनलाइनर्स बोले हैं जो ट्रेडमार्क बन गए हैं. उनके कई पंचलाइन ऐसे है जिसे दर्शक कपिल के मुंह से सुनते ही हैं. साथ ही आये दिन खुद भी बोलते है और हंसते हैं. यह है शो के कुछ पंचलाइन…

1. बाबाजी का ठुल्‍लु

‘बाबाजी का ठुल्‍लु ‘ उनका सबसे लोकप्रिय पंचलाइन है. यह पंचलाइन सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय है. इसे आम से लेकर बॉलीवुड सितारे भी खूब इस्‍तेमाल करते हैं. ये पंचलाइन सोनम कपूर स्टारर फिल्म “डॉली की डोली’ में इस्तेमाल किया गया है.

2. कपिल की अंग्रेजी

कपिल शर्मा का अंग्रेजी में हाथ जरा तंग है, यह बात सभी जानते हैं. ऐसे ही शो में कपिल ऐसा ट्रांसलेशन करते हैं कि दर्शकों की हंसी छूट पड़ती है। ‘मैं खो गया हूं तेरे प्यार में अब तुम भी खो जाओ’ का इंग्लिश ट्रांसलेशन कपिल करते हैं – ‘आई ऐम लॉस्ट इन योर लव, नाउ यू टू गेट लॉस्ट’.

3. डॉक्टर से शादी कर लेना

अपने पुराने शो कॉमिडी नाइट्स विथ कपिल में कपिल अपनी बीवी से कहते हैं ‘अगर मुझे ऑपरेशन में कुछ हो गया तो डॉक्टर से शादी कर लेना।’ उनकी बीवी बोली- क्यों? कपिल बोले- ‘बदला लेने का यही तरीका है.’

4. राम-सीता की जोड़ी

कपिल के शो में उनसे किसी ने कहा, ‘तेरी और भाभी की जोड़ी तो राम-सीता की जोड़ी लगती है.’ इस पर कपिल जवाब देते हैं ‘कहां यार! ना तो ये धरती में समाती है और ना ही इसे कोई रावण ले जाता है.’

5. गूगल का बाप भी नहीं ढूंढ सकता

कपिल शर्मा की गूगल से शिकायत है. वह कहते हैं, ‘गूगल बेशक सबसे तेज सर्च इंजन है लेकिन मंदिर में गुम हुई चप्पल गूगल का बाप भी नहीं ढूंढ सकता.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >