Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म… इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया गेम, कंटेस्टेंट की लड़ाई आपको करेगी एंटरटेन

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. 21 जून से जियो सिनेमा पर आप रियालिटी शो को एंजॉय कर सकते हैं. इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट के तौर पर दिखाई देंगे. मेकर्स ने डेट अनाउंस करते हुए एक पोस्टर भी शेयर किया.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार अनिल कपूर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. उन्होंने सलमान खान को रिप्लेस किया है. आज मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए रियालिटी शो की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है. जी हां आपने सही पढ़ा. बिग बॉस ओटीटी 3, 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा.


बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की रिलीज डेट अनाउंस
बिग बॉस हमेशा से ही चर्चित शो रहा है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं और अब तो ये 24 घंटे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम भी होता है. कंटेस्टेंट एक बार फिर बीबी हाउस में धमाल मचाएंगे और एक दूसरे से भिड़ेंगे. मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करते हुए कैप्शन में लिखा, “बिग बॉस ओटीटी 3 के नए होस्ट के रूप में ‘अनिल कपूर’ को प्रस्तुत करना!!! बड़े पर्दे पर राज करने से लेकर अब बिग बॉस के घर पर राज करने तक, अनिल कपूर कुछ खास हैं! 21 जून से शुरू होने वाले #BiggBossOTT3 में उनका जादू देखें, विशेष रूप से JioCinema प्रीमियम पर.”

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास


होस्टिंग को लेकर क्या बोले अनिल कपूर
रियलिटी शो की होस्टिंग के बारे में बोलते हुए, अनिल कपूर ने कहा, “बिग बॉस ओटीटी एक ड्रीम टीम हैं! हम दोनों दिल से जवान हैं. लोग अक्सर कहते हैं मजाक में – कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस – सचमुच यही है. यह कुछ-कुछ ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना.” एक्टर ने आगे कहा, मैं बिग बॉस में 10 गुना एनर्जी लाऊंगा, जो फैंस को जरूर एंटरटेनिंग लगेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो लोगों के शो में भाग लेने की चर्चा है. उसमें शीजान खान, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, विक्की जैन, परसा कलनावत, ठगेश, मैक्सटर्न, डॉली चायवाला और वड़ा पाव दीदी का नाम शामिल है.

Read Also- Bigg Boss OTT 3 Contestants List: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3, सलमान खान के शो में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >