Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब बदलेगा… होस्ट अनिल कपूर ने गेम को लेकर दिया बड़ा हिंट, देखें VIDEO

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की स्ट्रीमिंग 21 जून से जियोसिनेमा प्रीमियम पर शुरू होगी. शो का नया प्रोमो जारी हो गया है और होस्ट अनिल कपूर शो ने दर्शकों को गेम के बारे में बड़ा हिंट दिया है.

Bigg Boss OTT 3: आपका इंतजार खत्म हुआ! बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस सीजन में होस्ट के तौर पर सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर नजर आएंगे. वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे. इस साल शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का प्रीमियर 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा, आज मेकर्स ने फाइनली रियालियी शो का धमाकेदार प्रोमो जारी किया.


बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो आउट
बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो जारी हो गया है. इसमें अनिल कपूर कहते हैं, ”सबने मुझसे पूछा अब क्या बचा है एके, मैंने पूछा अब क्या बचा है एके. खराब-बेहतर, शुद्ध-अशुद्ध, जल-अग्नि, निंदा-तारीफ, सब कुछ देख-सुन लिया है और अब मेरी बारी है. नये नियम, लेकिन खेल वही… वे लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, डटे रहेंगे, मैं नहीं जानता, लेकिन यह थोड़ा लॉजिक और थोड़ा जादू होगा. बहुत हो गया झक्कास, करते हैं ना कुछ खास. अब सब कुछ बदल जाएगा.” जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर 21 जून को रात 9 बजे होगा. जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के जरिए दर्शक इसे 24 घंटे देख सकते हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनेंगी शिवांगी जोशी, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आउट, सलमान खान नहीं, बल्कि यह स्टार इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की लगाएगा क्लास

ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 3 में जिन स्टार्स के भाग लेने की संभावना है, वो सोनम खान, साई केतन राव, सना सुल्तान, थारा भाई जोगिंदर, सना मकबुल, अरमान मलिक, हर्षद चोपड़ा, नूपुर सेनन, शीजान खान, अंशुला कपूर, शिवांगी जोशी, भव्या गांधी, विशाल पांडे, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे है. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल अभी नहीं किया गया है. पिछले विजेताओं की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था. एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता था.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म… इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया गेम, कंटेस्टेंट की लड़ाई आपको करेगी एंटरटेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >